RAMPUR. जौनपुर जिले के रामनगर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को प्रधान /स्थानीय प्राधिकारी निकाय सदस्यों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मडियाहू विधायक डॉक्टर आरके पटेल रहे। विधायक मड़ियाहूं ने विधानसभा में विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए बच्चों को शैक्षिक स्तर के उन्नयन के संबंध में संबोधित किया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं राजेश सिंह ने कार्यक्रम में आए ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को विद्यालय विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए कहा खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुभाष गुप्ता ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ डॉक्टर अरुण सिंह, दिवाकर सिंह चौहान, राजेश्वर मिश्र ,राजेश बहादुर सिंह , श्री प्रकाश सिंह मीना देवी, उर्मिला पाल ,अनुराग तिवारी ज्ञानेश दीक्षित अशोक कुमार छोटेलाल ऋषभ यादव एवं ग्राम प्रधान व प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी