RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर पुलिस ने आगामी पंचायत चुनाव और होली के त्यौहार को देखते हुए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान बाजारों, कस्बों एवं चौराहों पर अराजक तत्वों की निगरानी एवं दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी चलने वालों युवाओं एवं बिना हेलमेट की बाइक चलाने वालों पर आफत खड़ी कर दिया है। पुलिस बाजार एवं कस्बों में पैदल गश्त कर अपनी मौजूदगी का एहसास नागरिकों को दिलाते हु इस सुरक्षा की भावना उत्पन्न करा रही है।

बुधवार को रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने सांयकाल जमालापुर बाजार में अपनी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना जगाई। इस दौरान आभूषण व्यवसायों के यहां भी पहुंचकर उनसे पूछताछ किया और सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। वही जमालापुर पुलिस चौकी के तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बाइक पर चल रहे तीन सवारी युवकों की जांच किया और उनका चालान किया जबकि थानाध्यक्ष विनोद कुमार किसी कारणवश अगर रूग्णावस्था अथवा महिलाओं के साथ जा रही तीन सवारी को पूछताछ कर हिदायत देकर छोड़ दिया। जो बाइक सवार हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं उनको भी रोक कर हेलमेट से जीवन सुरक्षित रहने का स्लोगन बताकर उनकी मामूली चालान कर छोड़ दिया गया। चेकिंग अभियान के दौरान चौकी तिराहे पर पुलिस की भय से अराजक तत्व धीरे-धीरे खिसकते देखे गए। होली का त्यौहार आने में अभी 4 दिन बाकी है लेकिन रामपुर थानाध्यक्ष अपनी मुस्तैदी से लोगों में सुरक्षा की भावना जगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
इस संबंध में इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने लोगों को संदेश देकर मीडिया के माध्यम से बताया कि रंगों का त्यौहार खुशी का त्यौहार है इसलिए किसी भी दशा में जो व्यक्ति नहीं चाहता उसके ऊपर रंगों का प्रयोग न करें इसके अलावा कृत्रिम रंगों से ही होली खेले कीचड़ अथवा अन्य साधनों का प्रयोग ना करें जिसके कारण लोगों में आक्रोश अथवा अराजकता का माहौल बने। अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने पर पुलिस बाध्य होगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी