Breaking News

MARIYAHU. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में युथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में था। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और यूथ प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से युवाओं और देश का भविष्य खतरे में है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से मांग की कि वह व्यापार समझौते को वापस ले और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा करे।
इस अवसर पर मरियाहू ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, मडियाहू ब्लॉक उपाध्यक्ष विपिन यादव, जिला सचिव राम सिंह बकरा, मडियाहू नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, नीरज पटेल, संतोष कुमार, रोशन कुमार, अमृतलाल गौतम, आदित्य पंकज और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!