मड़ियाहूँ। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियाहूँ पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बरसठी पड़ाव तिराहे से अभियुक्त को पकड़ लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गया प्रसाद विश्वकर्मा (46) पुत्र राजनरायण विश्वकर्मा निवासी भानापुर थाना रामपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। वह मु0अ0सं0-492/25 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(4), 340(2), 61(2) बीएनएस के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध मु.अ.सं. 489/2025 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0-492/25 संबंधित धाराओं में थाना मड़ियाहूँ में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, निरीक्षक इरफान अली, उपनिरीक्षक रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल मो. रिजवान एवं हेड कांस्टेबल श्री प्रकाश तिवारी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी