Breaking News

MARIYAHU. मड़ियाहूं तहसील में तहसीलदार द्वारा वकील की पिटाई का आरोप, अधिवक्ताओं में आक्रोश

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील परिसर में शनिवार की शाम तहसीलदार द्वारा एक वकील की पिटाई किए जाने की मामला प्रकाश में आने से मड़ियाहू तहसील परिसर गर्माया हुआ है। तहसील बार व्हाट्सएप ग्रुप पर अधिवक्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया शुरू कर दिया है।
बताया जाता है कि पूर्व नोटरी अधिवक्ता स्वर्गीय होरीलाल गौतम एडवोकेट के पुत्र हरिश्चंद्र गौतम बरसठी थाना क्षेत्र के पचौली गांव निवासी हैं और मड़ियाहूं तहसील में वकील के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए प्रतिदिन आते हैं। शनिवार को उनके किसी मुवक्किल का शांति भंग में चालान हुआ था जिसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था। जिसकी जमानत कराने के लिए रुके हुए थे। बताते हैं कि हरिश्चंद्र की थोड़ी आदत खराब हो गई थी जिसके कारण वह अपने होश में नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माना जाए तो शाम 6:30 क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने खड़े थे उसी समय मड़ियाहूं तहसील के तहसीलदार अपने परिवार के साथ वाहन से आवास पर जा रहे थे। होश में नहीं होने के कारण हरिश्चंद्र वाहन के सामने आ गए इसके बाद मौक़े पर किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई। आरोप है कि तहसीलदार अपने वाहन से उतरे और हरिश्चंद्र की जमकर पिटाई कर दिया। उस समय तहसील बंद हो चुका था जमानत के लिए जो भी अधिवक्ता रुके थे वही मौके पर थे जिसका लोगों ने विरोध किया और कहा कि अगर वकील होश में नहीं है तो क्या तहसीलदार भी होश में नहीं है। फिलहाल घटना के बाद तहसीलदार अपने परिवार के साथ आवास पर चले गए।
इस घटना की खबर धीरे-धीरे व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से अधिवक्ताओं तक पहुंचा तो अधिवक्ताओं में आक्रोश गहरा गया। मड़ियाहूं तहसील के बार व्हाट्सएप ग्रुप पर तहसीलदार के प्रति तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है।
इस संबंध में तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश गौतम ने कहा कि माना हरिश्चंद्र अपने होश में नहीं था तो क्या अधिकारी भी अपना आपा खो बैठा था। क्या बार बेंच का यही संबंध होता है। तहसीलदार का यह कदम पूरी तरह निंदनीय है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!