Breaking News

JAUNPUR. उस्मान पत्रकार के आवास पर इफ्तार का आयोजन कर,सौहार्द के लिए की गई दुआ

JAUNPUR. जौनपुर नगर के मोहल्ला ख्वाजागी टोला में स्थित पत्रकार मोहम्मद उस्मान के आवास पर शुक्रवार की शाम को माहे रमजान के मुबारक मौके पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस पाक मौके पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई। जहां बड़ी संख्या में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और मुल्क में अमन – चैन व तरक्की की दुआऐं मांगी। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नज़ारा भी देखने को मिला। रोज़ा इफ़्तार के बाद नमाज़ मगरबैन मुफ़्ती इम्तियाज़ अहमद नदवी ने अदा कराई।

नमाज के बाद इफ्तार आयोजन में आए हुए लोगों से रूबरू होते हुए मोहम्मद उस्मान ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है. इफ्तार पार्टी जैसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है. रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार करना न सिर्फ सवाब का काम है, बल्कि इससे आपसी दूरी भी कम होती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। जो आज के समय में बेहद जरूरी है. इस मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सैफ हुसैन खान, मौलाना तौकीर अहमद कासमी, डॉक्टर फैज, डॉक्टर फहीम, पूर्व सभासद सरफराज अंसारी, एडवोकेट बिलाल अहमद, सरदार हुसैन बबलू, इश्तियाक राईन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान, सभासद शाहनवाज मंजूर, आसिफ राईन, एकलाख अहमद, डॉक्टर फैज अंसारी,आजम अंसारी, सुफियान खान, मोहम्मद शाहिद केराकत, महताब आलम, वरिष्ठ पत्रकार सैयद हसन कमर दीपू , मोहम्मद बिलाल जानी, मास्टर अब्बास, अब्दुर्रब खान, अब्दुल्लाह, अब्दुरहमान आदि मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!