KHUTHAN. जौनपुर जिले के इमामपुर गांव के जिला मुख्यालय मार्ग पर हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को रोक कर लात घूंसो से पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने घायल के पिता की नामजद तहरीर पर पांच आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न,जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोमिना पुर गांव निवासी सौरभ सोनकर गत शुक्रवार को हाईस्कूल की परीक्षा देने रानीपुर गांव स्थित इंटर कालेज में आया था। परीक्षा के बाद वह बाइक से वापस घर जा रहा था। उक्त स्थल पर पहले से घात लगाए बैठे सराय ख्वाजा क्षेत्र के मखलेपुर गांव निवासी सर्वसेन,जपटापुर गांव के आदिल मोहम्मद और युसुफ तथा बड़उर गांव के चंदन और सत्यम बिंद उसे रोक कर लात घूंसो से पीटकर घायल कर दिए। घायल के पिता अशोक सोनकर के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी