MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली के बुजुर्गा ग्राम सभा के जौंगीपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर बैटरी और इनवर्टर की चोरी कर ली जिससे गांव वालों में काफी आक्रोश है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश यादव ने जब सुबह विद्यालय का दरवाजा खोलना चाहा तो देखा कि दरवाजे की कुंडी कटी हुई है और अंदर रखा हुआ बैटरी और इनवर्टर गायब है। अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। पूर्व में भी सबमर्सिबल, पानी की टंकी तथा अन्य सामानों की चोरी की गई थी,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी परंतु ना तो चोर पकडे गए और न ही कोई सामान ही बरामद हुआ, इससे चोरों का हौसला बुलंद था। बार-बार विद्यालय पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है। आज की घटना के बाद से बच्चों में भय का माहौल व्याप्त है। सरकारी संपत्ति को बार-बार क्षतिग्रस्त करना और चोरी करने की घटना से पता चलता है कि चोरों का हौसला बुलंद है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी