MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ताओं ने होली के पहले साथी अधिवक्ता की तहसीलदार द्वारा पिटाई करने के मामले में शुक्रवार को होली के बाद तहसील खुलते ही अधिवक्ताओं ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने आंदोलन का रुख अख्तियार करते हुए तहसीलदार मुर्दाबाद के नारों के साथ कहा कि तहसीलदार की एक ही दवाई जूता चप्पल और पिटाई का नारा लगाया।

बताया जाता है कि तहसील के वकील हरिश्चंद्र गौतम बीते शनिवार की शाम अपनी मुवक्किल की जमानत कराने के लिए एसडीएम कार्यालय के सामने खड़े हुए थे तभी तहसीलदार राकेश कुमार अपने परिवार के साथ कहीं से वाहन से पहुंचे तभी अचानक हरिश्चंद्र गौतम गाड़ी के सामने आ गए आरोप है कि सीओ दफ्तर के सामने वकील हरिश्चंद्र की तहसीलदार द्वारा पिटाई कर दी गई उसके बाद यह भी आरोप है कि वकील हरिश्चंद्र को बुलाकर अपनी आवास के सामने भी लात घूसों से पिटाई किया गया। चूंकि होली की छुट्टी थी इसलिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अधिवक्ताओं को वकील की पिटाई का मामला पता चला। शुक्रवार को जैसे ही तहसील खुला धीरे-धीरे अधिवक्ताओं ने अपना आक्रोश तहसीलदार राकेश कुमार के प्रति व्यक्त करना शुरू किया और देखते ही देखते यह आंदोलन का रूप ले लिया। अधिवक्ताओं ने एक जुटता दिखाते हुए तहसीलदार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व में आंदोलित होते हुए पूरे तहसील प्रांगण का चक्रमण किया और तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार की एक ही दवाई जूता चप्पल और पिटाई का नारा दिया। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है वकील की पिटाई कि हम निंदा करते हैं।

इस मौके पर अध्यक्ष के अलावा आंदोलन के दौरान पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामप्यारे मौर्या, संतोष कुमार सिंह, अभय राज सिंह, पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल यादव, चंद्रेश यादव, बीएल यादव, राम आसरे यादव, राजेश कुमार यादव बृजेश कुमार यादव विजय यादव, पूर्व महामंत्री राकेश कुमार गौतम, इंद्रजीत भारती, राजेश गुप्ता, रामधनी यादव, शेषनारायण यादव समेत सैकड़ो अधिवक्ता शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी