जौनपुर। जिले के शीतल चौकिया धाम के धनीपुर चौराहा के समीप 18 वर्षीय बालक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया जिससे बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत पर गुस्सा आए ग्रामीणों ने शाहगंज जौनपुर मार्ग जाम कर दिया है।
शीतला चौकिया पुलिस चौकी अंतर्गत धनीपुर चौराहे पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने होली खेलने के लिए घर से निकला बच्चा सड़क पार कर रहा था तो किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया धक्का मारते ही मौके पर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों और ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। धक्का मारने वाला वाहन मौका देखकर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम नहीं समाप्त हो सका था।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी