जौनपुर। जिले के सुइथाकला क्षेत्र में लखनऊ बलिया राजमार्ग पर सारी मोड़ के पास सड़क पार कर रही एक छ वर्षीय अबोध की डीसीएम की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन को घेर कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची शव और वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के बेनीपुर सरहरा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्ता की पत्नी सीमा बुधवार शाम अपने बच्चियों साक्षी 10और गौरी 6वर्ष को साथ लेकर अमारी गांव स्थित अपने मायके जा रही थी।वाहन पकड़ने के लिए वह आगे सड़क के दूसरी ओर चली गई, वहीं पीछे से सड़क पार कर रही दोनों बच्चियों में से गौरी डीसीएम की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।डीसीएम माल लादकर कर शाहगंज जा रही थी।घटना के बाद मां सीमा मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गई , वहीं लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों द्वारा वाहन को रोककर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव और वाहन को कब्जे में लेकर थाने चली गई।इधर बेहोश पड़ी सीमा को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया , जहां चिकित्सक द्वारा उपचार करने के बाद उसकी हालत स्थिर हो सकी।इस बाबत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव और वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी