जौनपुर। जिले के खेतासराय क्षेत्र के भदैला गांव के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर बुधवार की शाम तेज रफ्तार एक बाइक उछल कर गिर गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से शाहगंज सीएचसी में भर्ती करवाया।
आजमगढ़ जिला के फूलपुर क्षेत्र के बिलारमऊ निवासी 24 वर्षीय रुपेंद्र कुमार पुत्र रमेश अपने ननिहाल फुलेश गांव से खेतासराय की ओर आ रहा था। प्रत्भयक्षदर्शियों के अनुसार उसकी बाइक गति इतनी तेज थी कि भदैला गांव के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल कर गिर गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी