RAMPUR. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रामपुर थाना क्षेत्र की एक गांव की मुस्लिम मां ने अपनी नाबालिक बेटी के लिए क्षेत्र के एक युवक पर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने और पेट में बच्चा होने की बात कहकर क्षेत्र में बदनाम करने की धमकी देने के कारण घर से निकलना दूभर कर दिया है। मां ने रामपुर थानाध्यक्ष से मुकदमा दर्ज कर युवक के ऊपर कार्रवाई की मांग किया है।
बताया जाता है कि गोपालापुर गांव की जैनन पुत्र सिराजुद्दीन अपने क्षेत्र के एक कक्षा 9 की छात्रा के साथ कई माह से अश्लील हरकतें कर फब्तियां कस रहा है। मां पुलिस को बताया कि मेरी बेटी गोपालपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है और वहीं पास में कोचिंग भी करती है जिसके कारण दबंग युवक आए दिन परेशान करता है मेरी बेटी की अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता है और लोगों से कहता है की बेटी के पेट में बच्चा है जो हमारा है। जिसके कारण हमारे परिवार की काफी बदनामी हो रही है और हम लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। इस बदनामी के काम में उसके साथ कई और युवक हैं जिसके कारण बेटी को हमेशा डर लगा रहता है। शिकायत तहरीर प्रकार थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने तुरंत मुस्लिम मां के शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बीएनएस की धारा 78, 79 351(3) और धारा 7 व 8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आश्वासन दिया है कि आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर उसे सही जगह पहुंचा दिया जाएगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी