जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिले की 9 नगर पंचायतों में नगर विकास अनुभाग द्वारा राज्यपाल से अनुमोदित होने के बाद 14 मार्च को नगर पंचायतों के लिए नामित सभासदों की नियुक्ति जारी की गई है। मड़ियाहूं नगर पंचायत को छोड़ दिया जाए तो बाकी नगर पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है वहीं मड़ियाहूं नगर में दबी जुबान कुछ पार्टी के कार्यकर्ता में रोष दिखाई पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं का माना जाए तो उनका कहना है जमीनी नेता ताकते रह गए और हवा हवाई चलने वाले नामित सभासद बना दिए गए जो गलत है। जिसके कारण कार्यकर्ताओं में रोष की ऊफान नगर में बढ़ गई है।
बता दे की मड़ियाहूं नगर पंचायत के लिए धर्मेंद्र कुमार सेठ, रोहित जायसवाल, विनोद कुमार मौर्य को नामित सभासद बनाया गया। नगर में नामित सभासद बनाए जाने के बाद जहां खुशियों की बौछार है वही विनोद कुमार मौर्य को अचानक सभासद नियुक्त होने से लोगों की सांसे रुकी हुई है अटकले लगा रहे हैं की विनोद कुमार मौर्य की सभासद पर नियुक्ति कैसे हो गई। भाजपा के कार्यकर्ता यह असमंजस में पड़े हुए हैं कि विनोद कुमार मौर्य कभी भाजपा में थे ही नहीं तो उन्हें कैसे यह सामान दिया गया। यह जानकारी बीआरसी 24 न्यूज़ तक मिली तो इसके खुलासे के लिए अंदर खाने में झांकना शुरू किया। जो बात निकल कर सामने आई उसकी जानकारी हम नीचे देंगे। लेकिन राज्यपाल से अनुमोदित सरकार द्वारा सभासद की नियुक्ति कैसे होती है शार्ट में समझते हैं।
नामित सभासदों की नियुक्ति के पीछे तर्क
राज्यपाल से अनुमोदित नामित सभासदों के पीछे तर्क होता है कि जिस पार्टी की सरकार होती है उसी से संबंधित सभासद बनाएं जाते है। जो नामित सभासद बनाए जाते हैं वह पार्टी का सक्रिय अथवा सदस्य जरूर होता है। वही यह भी कहा जाता है कि जो पार्टी का झंडा, डंडा, झोला लेकर चलने और बिस्तर बिछाने वाले को ही पुरस्कार स्वरूप पार्टी यह सम्मान देती है। इन सभी के पीछे पार्टी के जिलाध्यक्षों की अहम भूमिका होती है।
चूंकि प्रदेश में भाजपा एवं अपना दल की संयुक्त सरकार चल रही है उसमें मड़ियाहूं विधानसभा अपना दल के खाते में है। जहां से अपना दल एस के विधायक डॉ आर पटेल जीतकर विकास की गंगा बहा रहे हैं।
सरकार इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए मड़ियाहूं के नगर पंचायत में तीन सभासदों की नियुक्ति किया है। जिसमें भाजपा से धर्मेंद्र कुमार सेठ एवं रोहित कुमार जायसवाल को नामित सभासद बनाया जबकि अपना दल एस से विनोद कुमार मौर्य को यह ताजपोशी नसीब हुई।
विनोद कुमार मौर्य को नामित सभासद का सम्मान मिलने के बाद अपना दल एस की कार्यकर्ताओं में मायुसी है। एक कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विनोद कुमार मौर्य अभी हाल ही में विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान में बोधिसत्व एसकाई सोनेलाल पटेल के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल के सामने सदस्यता लिया था और हम लोग कई वर्षों से पार्टी का डंडा झंडा लेकर चल रहे हैं अभी तक मुझे यह सम्मान नहीं दिया गया जो मन में पीड़ा उत्पन्न हो रही है।
वही अपना दल एस पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल ने कहा कि पार्टी संख्या बल को देखते हुए विनोद जी को यह सम्मान दिया है।
फिलहाल तीनों सभासदों के लिए सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। बीआरसी 24 न्यूज़ भी भी विनोद कुमार मौर्य समेत धर्मेंद्र कुमार सेठ एवं रोहित कुमार जायसवाल को यह सम्मान पाने के लिए शुभकामनाएं देता है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी