जौनपुर। मड़ियाहूं ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामनगर के अध्यक्ष बेलाल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया
देश में लगातार बढ़ रही रसोई गैस की किल्लत और मूल्य वृद्धि के विरोध में बुधवार कोई आधार न प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की कमी ने गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस की कीमतों को तुरंत कम किया जाए और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया, जिसमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं मडियाहू विधानसभा के प्रभारी विनय कुमार तिवारी,जिला सचिव राम सिंह बांकुरे, ब्लॉक उपाध्यक्ष नागेश द्विवेदी “बंटी”, मडियाहू नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, विजय यादव, नीरज पटेल, रिजवान शेख, समीम खान, बबलू अली, शमशेर, रिंकू तिवारी, रोहित दुबे, धर्मेंद्र तिवारी, लकी मिश्रा, अवनीश मिश्रा, राम आसानी गौड़, राजू सेठ, कृष्ण मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी