जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं में ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है नगर के शाही ईदगाह पर मौलाना जमीरुउद्दीन ने ईद की नमाज अता फ़रमाया। हजारों की संख्या में पहुंचे मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा किया। नमाज के दौरान मुस्लिम भाइयों ने देश की अमन चैन और परिवार की खुशहाली के लिए दुआएं की। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बंधाई दी। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने भी ईद की बधाइयां दी। शाही ईदगाह पर एसडीम नवीन कुमार, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह, अमित सरोज, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं एवं कोतवाली प्रभारी, पूर्व विधायक श्रीमती श्रद्धा यादव, राजवीर यादव, निर्भय सिंह, अनिसुर रहमान एडवोकेट, रविंद्र कुमार सिंह भोला समेत काफी संख्या मैं मौजूद लोगों को समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी ने ईद की ढेर सारी बधाई दी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी