Breaking News

जौनपुर। रोडवेज बस खड़ी ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल।

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर कोदहूं के पास शनिवार को सुबह करीब पांच बजे सड़क हादसे में सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में जहां बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई वही नौ बस यात्री घायल हुए हैं।

सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस लगभग 40 यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा जा रही थी। जैसे ही बस कोदहूं के पास पहुंची सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकलवा कर एंबुलेंस की मदद से स्थानीय पी एच सी भेजा, जहां इलाज जारी है। इस दुर्घटना में बस चालक सतीश गुप्ता पुत्र शीतला प्रसाद (46 वर्ष), निवासी ग्राम लवायन भावनपुर, थाना खुटहन, जौनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे में राकेश कुमार (47 वर्ष) निवासी शकापुर, थाना सुजानगंज जौनपुर, मयंक सिंह (31 वर्ष) निवासी रवानिया कादीपुर , थाना करौंदी कला सुल्तानपुर, अनिल पटेल (32 वर्ष) निवासी कुंडरिया, थाना पवारा जौनपुर, राजकुमार (41 वर्ष) निवासी शकापुर , थाना सुजानगंज जौनपुर, रामचंद्र निषाद (49 वर्ष) निवासी उमरी, थाना बदलापुर जौनपुर, सूरज कुमार (27 वर्ष) निवासी मरगुपुर , थाना तेजीबाजार जौनपुर, राहुल कुमार (29 वर्ष) निवासी आहोपुर , थाना सिंगरामऊ जौनपुर, प्रमोद कुमार यादव निवासी बरियाराम, थाना सराय ममरेज प्रयागराज तथा नीरज बिंद निवासी मेढ़ा, थाना खुटहन जौनपुर घायल हो गए। इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बस के अनियंत्रित होने से ये हादसा हुआ है ।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!