जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रेलवे मालगोदाम के खंडहर में चोरी की योजना बनाने के दौरान कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को चोरी करने के औजार समेत गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
नगर के रेलवे मालगोदाम के खंडहर में बीती रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, ने उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडे व हमराहियों संग चोरी की योजना बनाने के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान नाम पता बताया जिसमें सरपतहा थाना क्षेत्र के कम्भरपुर गांव निवासी राकेश कुमार सिंह पुत्र प्रमोद सिंह, सरपतहा थाना क्षेत्र के कोतिया गांव निवासी सोहन पुत्र जगई व अम्बेडकरनगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के छितौना शाहपुर निवासी शिवकुमार उर्फ अनुज पुत्र राजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से चोरी करने के लोहे का कटर,छैनी व हथौड़ा भी बरामद हुआ।पकड़े गए आरोपितों के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने तीनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी