Breaking News

जौनपुर। बरसठी में अंबेडकर प्रतिमा पर पेशाब करने और थूकने से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन जारी

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत बरसठी थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम सभा गहली के प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पेशाब करने और पान खाकर थूककर क्षतिग्रस्त करने पर अंबेडकर प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान की सूचना पर जूटे ग्रामीणों ने बाराती आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया है।

फोटो- अंबेडकर प्रतिमा पर बारातियों द्वारा पान खाकर थूकने का आरोप

आरोप है कि दिनांक 05 मई 2026 को गांव के दुबे बस्ती निवासी सचिंद्र दुबे के यहां आई एक बारात के कुछ बारातियों ने नशे की हालत में बाबा साहब की प्रतिमा पर पेशाब किया, थूका और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

फोटो – सूचना के बाद पहुंची पुलिस और आक्रोशित ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगी। लोगों का कहना है कि यह कृत्य न सिर्फ संविधान निर्माता का अपमान है, बल्कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

फोटो- विद्यालय परिसर में जुटे आक्रोशित ग्रामीण

सूचना मिलने पर बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!