Breaking News

जौनपुर। मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं कि ब्यूटी का उजड़ गया सुहाग, पसरा मातम

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर अढ़नपुर गांव में शादी के महज 16 दिन बाद ही सड़क हादसे ने नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजाड़ दिया। दूल्हन ब्यूटी के हाथों की मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था कि पति गोविंदा अग्रहरि की मौत हो गई जिससे उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। इस दर्दनाक दुर्घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव निवासी राम आसरे के पुत्र गोविंद अग्रहरि (25) हाल ही में वैवाहिक बंधन में बंधे थे। पूरे हर्षोल्लास के साथ 28 अप्रैल को बहूभोज का कार्यक्रम हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था। बुधवार रात करीब 10:30 बजे गोविंद खुटहन बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। सौरइयां गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोट आई और सीएचसी में मौत हो गई।
गोविंद अपने माता-पिता की पांच संतानों में इकलौता बेटा था। चार बहनों में वह तीसरे नंबर पर था। मां की मौत एक साल पहले बीमारी से हो गई थी। पिता राम आसरे अब बेसहारा हो गए। गोविंद मुंबई में फल का कारोबार कर पिता का हाथ बंटाता था। गोविंद की मौत से पत्नी ब्यूटी बेसुध है। चारों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनों के करुण रूदन ने पूरे गांव को हिला दिया। रक्षाबंधन पर जिस भाई की कलाई पर राखी बंधनी थी, अब उसकी कलाई हमेशा के लिए सूनी हो गई। पिता की तो मानो जैसे रीढ़ ही टूट गई। वहीं ब्यूटी के भविष्य को लेकर उसके मायके वालों समेत सभी के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई पड़ रही थी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!