Breaking News

जौनपुर। कार की टक्कर से बधावा देने आया अधेड़ घायल, हालत गंभीर

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में बहू के मायके में बधावा कार्यक्रम में आए एक अधेड़ को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है खेतासराय थाना क्षेत्र के शेखपुर मंसूर अली गांव निवासी प्रभात कुमार रविवार को क्षेत्र के खानपुर चौरवा स्थित बहू के मायके में आयोजित बधावा कार्यक्रम में आए हुए थे। बहू को बेटा हुआ है।रस्मों-रिवाज के बाद घर वापसी के दौरान शाम सात बजे के आसपास सड़क पार करते समय शाहगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार यूपी50बीएक्स 8373ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में प्रभात कुमार का दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजन आनन-फानन में उन्हें राजकीय पुरुष अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चौकी भेज दिया है। इधर बेटे राहुल कुमार की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!