Breaking News

जौनपुर। मुस्लिम महिला ने भूमिधरी आराजी को कब्जा नहीं करने के लिए एसडीएम से किया शिकायत

जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के भगेरी गांव में जबरन कब्जा करने की धमकी देने के संबंध में एक महिला ने शातिर और अनगिनत मुकदमे वाले लोगों के खिलाफ उप जिलाधिकारी, संपूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग किया है।
भगेरी गांव निवासी नूरजहां पत्नी खलील अहमद विगत दिनों संपूर्ण समाधान दिवस मड़ियाहूं में पहुंचकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा जो आलमगंज पटखौली के निवासी हैं शातिर वह हिस्ट्री शीटर टाईप के अपराधी है फौजदारी के अनगिनत मुकदमा पंजीकृत हैं। गोलबंद होकर हमारे जमीन पर जबरन निर्माण कर कब्जा करना चाहते हैं। एक सप्ताह पुर्व हमारी जमीन के आसपास कब्जा करने की नीयत से ईट भी गिरवाया है। महिला ने बताया कि पीआरबी 112 नंबर को फोन कर सूचित किया तो पुलिस ने कहा कि अभी तो केवल ईट गिरवाया है निर्माण तो नहीं कर रहा है। पीड़ित महिला ने बरसठी थाना पुलिस को जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!