Breaking News

जौनपुर। चलती बाइक बनी आग का गोला,मची अफरातफरी

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रविवार सुबह करीब 10 बजे सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में एक हीरो कंपनी की बाइक चलते चलते अचानक आग का गोला बन गई। टंकी और हैंडल से उठती लपटों और धुएं के गुबार से बाजार में अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि ईसापुर गांव निवासी अनुज बिंद पुत्र गणेश हीरो कंपनी की बाइक UP 44-L- 8225 से शाहगंज जा रहे थे।वह एसी बनाने का जानकार है।सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार के बीचों-बीच लखनऊ बलिया राजमार्ग पर चलते-चलते बाइक में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन बाइक धू धू कर जलने लगी। वहीं मौके पर मौजूद बैंक से संबद्ध सहज जन सेवा केन्द्र का संचालक कृष्णा कुमार अग्रहरि ने तत्परता दिखाई। उन्होंने अपने केन्द्र में रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोग कृष्णा कुमार की जमकर सराहना करने लगे उस दौरान वह बाइक सवार समेत अन्य लोगों की नजर में किसी हीरो से कम नहीं नजर आया।प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज को आग की वजह होना माना, वहीं इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी में भी घटना के कारण को तलाश रहे थे। वहीं इतनी बड़ी घटना के बाद घटना स्थल से महज पचास मीटर से भी कम दूरी पर स्थित पुलिस बूथ से किसी पुलिस कर्मी का मौके पर न पहुंचना लोगों में चर्चा का विषय रहा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!