जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा (बगथरी) गांव से दो बच्चियों के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता श्रीमती रीता पत्नी पूनवासी नोना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 19 मई 2026 को दोपहर लगभग 11:00 बजे वह घर के काम में व्यस्त थी, तभी उसकी 9 वर्षीय पुत्री संदन और पड़ोस में रहने वाली 7 वर्षीय मोनम पुत्री पप्पू नोना बिना बताए घर से गौराबादशाहपुर बाजार के लिए निकल गई।
काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चियों का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बच्चियों की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और जल्द ही उन्हें सकुशल खोज निकाला जाएगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी