Breaking News

जौनपुर। देवर-देवरानी पर जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव निवासी एक महिला ने अपने देवर और देवरानी पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उक्त गांव निवासिनी पीड़िता शीला पत्नी गुड्डू ने बताया कि उसका देवर सोहन और देवरानी पूनम आए दिन उसे गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने का प्रयास करते रहते हैं। मंगलवार को दोनों ने फिर अभद्रता की और मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह वह भागकर अपने चचेरे ससुर के पास पहुंची, तब जान बची।शीला का आरोप है कि कुछ दिन पहले देवर चाकू लेकर उसे ढूंढ रहा था, जिसका वीडियो भी उसके पास मौजूद है। पीड़िता ने कहा कि उसका पति शारीरिक रूप से दिव्यांग है, जिसके कारण पूरा परिवार डर के माहौल में जी रहा है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!