Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं में विचाराधीन मुकदमे की जमीन में पंप सेट लगाकर हो रही कब्जा,दोनों पक्षों में तनाव

जौनपुर। जिले के मुकुंदपुर गांव में पूर्व प्रधान द्वारा आधा दर्जन लोगों के साथ भूमिधरी की जमीन पर पंपसेट लगाकर जबरदस्ती कब्जा किए जाने से दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। बार-बार फोन पर बुलाने पर भी पूर्व प्रधान द्वारा थाने नहीं आने से उसकी दबंगई खुलकर सामने दिखाई पड़ रही है। पीड़ित ने गुरुवार की सुबह एक बार फिर पुलिस को शिकायत कर पूर्व प्रधान के दबंगई की जानकारी दिया है।

फोटो- विवादित जमीन पर लगाई जा रही है पंपसेट मशीन

जानकारी के अनुसार मुकुंदपुर गांव निवासी अजय पटेल की आराजी नंबर 544 क की भूमिधरी है। आरोप है कि गांव का पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पटेल अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उक्त भूमि पर जबरदस्ती पंप सेट लगाकर कब्जा कर रहे हैं। जिसके लिए पीआरबी 112 को सूचना दो बार दिया गया लेकिन पूर्व प्रधान नहीं माना उसके बाद हल्का पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूर्व प्रधान को मना किया, लेकिन पूर्व प्रधान कब्जा करने की नीयत से कार्य लगातार शुरू किए हुए हैं। बताया जाता है कि उपरोक्त आराजी पर सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। उसकी नवईयत बदलने के लिए पूर्व प्रधान जल्दी से जल्दी कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार को सुबह ग्राम प्रधान पुन: अवैध रूप से कब्जा करना शुरू किया तो अजय पटेल ने अवैध हो रहे कब्जे को कोतवाल से मिलकर शिकायत किया और पूर्व प्रधान से परिवार की जान माल के रक्षा की मांग भी किया है।

फोटो-पीड़ित द्वारा गुरुवार को कोतवाली में दिया गया शिकायती पत्र

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!