जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर में ईद-अल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नमाज के दौरान मुस्लिम भाइयों ने देश में अमन चैन एवं बरकत के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी।
नगर के शाही ईदगाह पर सुबह 7:00 से और शाही जमा मस्जिद पर 7:30 बजे से नमाज अदा किया गया। शाही ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए हजारों मुस्लिम भाइयों ने पहुंचकर अकीदत से बकरीद की नमाज मौलाना जमीरउद्दीन ने अदा कराई। इस दौरान लोगों ने देश में अमन चैन एवं बरकत की अल्लाह से दुआएं मांगी। शाही ईदगाह पर मेले जैसा दृश्य बना रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाइयां दी।
बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए शाही ईदगाह पर एसडीम नवीन कुमार नायब तहसीलदार अमित कुमार, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, कस्बा लेखपाल प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकार परमानंद कुशवाहा एवं कोतवाल दीपेंद्र कुमार सिंह एवं एलआईयू से सुनील कुमार, एमडी जलाल, मनोज यादव, आंतरिक खुफिया एजेंसी प्रभारी तेज प्रताप मिश्रा भी मौजूद रहे।
नमाज के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना की पति समाजसेवी एवं चीनी मिल के महाप्रबंधक कमाल अख्तर फारुकी सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बकरीद की बधाई दी और मुंह मीठा कराया।
इस मौके पर ईदगाह कमेटी के सरपरस्त ईशा फारूकी, वकार अहमद, मुन्ना हाशमी, कफील, वैश फारूकी, डॉ मुन्ना, अनिसुर रहमान एडवोकेट आरिफ राईन, अमरनाथ विश्वकर्मा, अनूप केशरवानी काफी संख्या में नगर पंचायत के कर्मचारी सभासद मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी