जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन ने 15 वर्षीय किशोरी को टक्कर मार दिया सड़क पर गिरकर घायल हो गयी। दुकानदारों ने आनन फानन में सीएचसी मुफ्तीगंज ले गये जहां डॉक्टरों ने हालत नाज़ुक देखते हुए जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया।
थाना जलालपुर के राजेपुर त्रिमुहानी निवासी जयप्रकाश पाल की पुत्री सोलू 15 वर्ष अपने नाना गौराबादशाहपुर थाना के सरेमू ग्राम सभा के ततवा पारे निवासी मातिवर पाल के यहां रहती थी शनिवार को 11बजे के करीब अपने नाना के दुकान पर रामपुर बाजार में आ रही थी कि सड़क पार करते समय जौनपुर से केराकत के तरफ तेज रफ़्तार से जा रही चार पहिया गाड़ी नम्बर यूं पी 65एफ बी 7368 ने अचानक धक्का मारकर फरार हो गया। टक्कर के बाद मौजूद चश्मदीदों ने गाड़ी का नंबर याद कर लिया और पुलिस को सूचना दिया। घायल किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी मुफ्तीगंज भेजा जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी