जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत खरौना गांव में एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के बारादरी स्कूल के पीछे खरौना गांव निवासी 38 वर्षीय रियाज़ पुत्र इजहार ने रविवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते रियाज ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों को अपनी ससुराल फैजाबाद पहुंचा कर वापस शाहगंज आ गया। सूत्रों की मानें तो रविवार की रात में रियाज पत्नी से मोबाइल से बात किया। और कहा कि अब हम खुदकुशी कर लेंगे। जब सोमवार की सुबह पत्नी ने मायके से फोन किया तो फोन नहीं उठा तो पड़ोस के लोगों को सूचना दी। तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला तो कुछ लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल उनकी पत्नी को दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पेशे से फल विक्रेता था। नगर के कोतवाली के सामने फल बेचने का काम करता था। वहीं परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी