Breaking News

जौनपुर। विद्युत विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी के सामने हुआ पैमाइश

जौनपुर जिले के शाहगंज नगर के आजमगढ़ रोड स्थित विद्युत विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा रोकने के लिए सभासद प्रेम चंद ने हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल किया था। जिसमें तीन स्थानीय लोगों व जिलाधिकारी समेत सात प्रशासनिक अधिकारियों को हाई कोर्ट द्वारा मामले की जांच कर छह जुलाई को हाई कोर्ट में पेश होना है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मौके पर पहुंच कर भूमि की पैमाइश कराया। इस दौरान हल्की बारिश होती रही। मालूम रहे पीआईएल दाखिल होने के बाद पीड़ित अंकित जायसवाल भी हाईकोर्ट गये। जहां से एसडीएम को उक्त भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य न रोकने और व्यक्तिगत रूप से छह जुलाई को कोर्ट हाजिर होने का आदेश दिया है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार पियूष सिंह समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!