जौनपुर। जिले की रामपुर नगर पंचायत में स्थित नहर पर पीडीए की उम्मीद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने 2012 से लेकर 2017 तक कि उनके द्वारा कराएं गए कार्यों का उपस्थित लोगों के बीच सराहना किया गया।

बुधवार की शाम रामपुर नगर पंचायत स्थित नहर पर सार्वजनिक रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ कुमार बबलू अहीर के नेतृत्व में उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए की उम्मीद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर समाजवादी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो रखकर उनके सामने लोगों ने केक काटकर प्रतीकात्मक रूप से उन्हें खिलाया गया और उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ कुमार बबलू अहीर ने लोगों के बीच कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीडीए की उम्मीद है। जब प्रदेश में किसी नेता का जन्मदिन पेड़ लगाकर मनाया जाए तो समझिए वह अखिलेश यादव हैं, पेड़ लगाकर जन्मदिन मनाना यह पहल मा. अखिलेश यादव जी के “ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी” के सपने को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण के वंशज हैं। जैसे कृष्ण ने गीता में कर्म का संदेश दिया, उसी तरह अखिलेश ने यूपी में विकास का कर्म करते हुए समाज को बदलने का काम हुआ। उन्होंने कहा कि PDA का हर व्यक्ति आपके साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को नई ऊंचाई दें। उत्तर प्रदेश में फिर आपकी विजन तिरंगे की तरह लहराता दिखे।

*जन्मदिन पर हुआ विशेष पौधरोपण कार्यक्रम*
पीडीए के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ कुमार बबलू अहीर एवं भूपेश पांडेय के नेतृत्व मौजूद समाजवादी कार्यकर्ताओं ने एक एक हजार आम व अमरूद के पौधों का पौधरोपण किया और कार्यकर्ताओं से कराया गया तथा आम जनता में पौधों का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता परमेंन्द्र सिंह, माटे यादव, कैलाश यादव, रवि यादव, भुलेश यादव, कन्हैया यादव, दीपक तिवारी धर्मेंद्र प्रधान किस्मत यादव रिंकू सिंह उदय प्रताप बल्लू समेत दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी