Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं में सरसों तेल कंपनी में भीषण आग से 50 लाख का नुक़सान

जौनपुर। जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सरसों तेल की कंपनी में शनिवार की दिन रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री ही उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। वहीं, लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में 50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, परसत गांव में एक सरसों तेल की फैक्ट्री स्थित है, जिसमें शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले फैक्ट्री में धुआं उठाना शुरू हुआ, जिसके कुछ देर बाद ही आग की ऊंची ऊंची लपटें दिखाई देने लगी। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि पूरे परिसर को चंद मिनट में ही अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है की फैक्ट्री कर्मचारियों ने आग लगने के बाद तुरंत बाहर निकालकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों के साथ लगातार राहत और बचाव अभियान चलाना शुरु किया। इस दौरान 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन इस दौरान फैक्ट्री में रखा सरसों तेल, मशीन, पैकिंग सामग्री और अन्य उपकरण जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। आग की उठ रही लपटों को देखकर आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया था।
टला बड़ा हादसा
पुलिस ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही फैक्ट्री को हुए कुल नुकसान का विस्तृत आकलन भी फैक्ट्री मालिक के साथ मिलकर किया जा रहा है। सबसे अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। समय रहते कर्मचारियों के बाहर निकलने से एक बड़ा हादसा टल गया।
वहीं, पुलिस ने बताया है कि दमकल विभाग द्वारा रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटे और धुएं का गुब्बार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। फिलहाल, फैक्ट्री परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और विभाग नुकसान के आकलन को लेकर मुआयना कर रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!