जौनपुर। जिले में मड़ियाहूं नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सतीश जायसवाल की पुत्री एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी सोनी जायसवाल की भतीजी श्रेया जायसवाल ने ऑल इंडिया मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।

श्रेया की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
परिवार के लोगों और शुभचिंतकों ने श्रेया जायसवाल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके डॉक्टर बनने के सपने को साकार होने की कामना की है।

वही नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने बेटी श्रेया को उज्जवल भविष्य के साथ हार्दिक बधाई दिया। नगर अध्यक्ष श्रीमती फारूकी ने कहा कि बेटी की मेहनत और लगन, मड़ियाहूं नगर को भविष्य में एक अच्छी डॉक्टर देगी। उन्होंने उनकी माता-पिता को भी शुभकामनाएं दी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी