जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के नैपूरा गांव निवासी जयेश कुमार गुप्त उर्फ डब्बल का बेटा कृष कुमार गुप्त ने पहली नीट की परीक्षा में आल इंडिया में 7828 रैंक पाकर जनपद जौनपुर का नाम रौशन किया है। कृष कुमार ने 2025 में इण्टर की पढ़ाई एमिनेन्ट इंग्लिश मिडियम स्कूल जमालापुर जौनपुर से पास किया। एक साल की तैयारी कर 2026 में कंपटीशन में बैठा और पहली कम्पिटीशन में वह बाजी मारी। उसकी कटेगरी 3393 है। उसके पिता ड्राइवरी करते हैं जबकि दादा जगदीश प्रसाद गुप्त पूर्व में प्रधानाध्यापक रहे। पिता जयेश कुमार गुप्त ने नीट की परीक्षा पास करने पर बेटे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया वही दादा जगदीश प्रसाद गुप्त ने कहा कि मेरा पौत्र पहले से ही बहुत होनहार था इसके बचपन की शरारत यह बयां करती थी कि यह कुछ भविष्य में अच्छा काम करेगा। उसका परिणाम सामने आ गया। परिवार से लेकर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी। एमिनेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर जमालापुर के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कृष्ण कुमार गुप्त को बीआरसी 24 न्यूज़ की सहयोग से बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चा पहले से ही होनहार था नीट की परीक्षा पहले कंपटीशन में ही पास कर अपने होनहार होने का परिचय दे दिया है और मेरे विद्यालय और गुरूजनों का सम्मान बढ़ाया है। कहा कि मैं शुभकामनाएं देता हूं कि वह अगली सीढ़ी भी इसी तरह पास करता रहे और माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान बढ़ाता रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी