Breaking News

मड़ियाहूं। वरिष्ठ चिकित्सक का पुत्र नीट परीक्षा पास कर एमबीबीएस में बनाई जगह, नगर अध्यक्ष ने दी बधाई

मड़ियाहूं। जौनपुर जिले के मड़ियाहूं के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अख्तर हाशमी के पुत्र यासिर अख्तर ने NEET-2026 परीक्षा में 590 अंक प्राप्त कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

फोटो- वरिष्ठ चिकित्सक डा.अख्तर बेटे को नीट परीक्षा पास होने पर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए 

बेटे की एमबीबीएस बनने की खुशी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अख्तर हाशमी मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा है कि बेटा डॉक्टर बनकर हमारी तरह गरीबों, मजलूमों का सेवा कर उनकी दर्दों को हरेगा।

फोटो- वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अरुण मिश्रा ने यासीर को दिया बधाई

यासिर अख्तर की इस उपलब्धि को परिवरीजन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम मान रहे हैं। उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्साहित होंगे।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर हाशमी के दुःख सुख में साथ निभाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बेटे यासिर अख्तर की इस उपलब्धि पर घर पहुंच कर बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।

फोटो- नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी मिठाई खिलाकर बधाई देती हुई

नगर अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी ने कहा कि बेटा यासिर अख्तर नीट में एमबीबीएस की रैंक को पाने पर हमें गर्व है। हमारे नगर का सौभाग्य है कि एक बेटी और एक बेटा अपनी कड़ी मेहनत और नगर के छोटे-मोटे डिजिटल लाइब्रेरी और कम संसाधनों से पढ़कर डॉक्टर बनने को तैयार है मैं दोनों बच्चों को पुनः एक बार बधाई देती हूं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!