Breaking News

मुंबई। मोदी के जन्मदिन पर जोगेश्वरी में 500 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,महाराष्ट्र की ओर से शुक्रवार को शाम जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंदनगर, न्यू लिंक रोड स्थित संस्था के जनसंपर्क कार्यालय में राशन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 500 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की गई। लाभार्थियों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की।

फोटो -*👆आयोजक व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस. एम. खान जरुतमंदों वृद्धा राशन किट देते हुए

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस. एम. खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश चौतरफा विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित यह सेवा कार्य जरूरतमंदों को समर्पित है। गरीबों की सहायता के लिए इस प्रकार के आयोजन पुण्य का कार्य हैं।

फोटो -*👆आयोजक और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस. एम. खान जरुतमंदों वृद्धा राशन किट वितरित करते हुए।

एस. एम. खान ने बताया कि प्रत्येक राशन किट में आटा, चावल, घी, तीन प्रकार की दाल, शक्कर, तेल, चायपत्ती और नमक सहित आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी।

गौरतलब है कि होली हो या दीपावली यह फिर ईद हो या रमजान पवित्र माह हर तीज, त्योहार पर एस. एम. खान की ओर से जरूरतमंद लोगों के सहायतार्थ कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की भरपूर मदद की जाती है।खान के सामाजिक और रचनात्मक कार्यों की सभी क्षेत्रीय लोग मुक्तकंठ से सराहना करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!