Breaking News

जौनपुर। कलयुगी बेटे ने पेंशन और जमीन को लेकर मां बहन को कुल्हाड़ी से काटकर किया निर्मम हत्या

जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में कलयुगी बेटे ने अपने वृद्ध मां और शादीशुदा बहन की गड़ासे से मारमार कर निर्मम हत्या कर दिया है। चश्मीदों की माना जाए तो दोनों की मौत के एक घंटे बाद तक आरोपी कलयुगी बेटा बारी-बारी से दोनों की लाश पर चढ़कर जमकर तांडव भी करता रहा। गांव वाले सारी घटना को देखते रहे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई की मौके पर जाकर कलयुगी बेटे को पकड़ सके। घटना के संबंध में जमीनी विवाद और मां का पेंशन बताया जा रहा है।

फोटो-घटनास्थल पर जुटी पुलिस फोर्स

बताया जाता है कि राजपति पटेल अध्यापक थे उनकी पत्नी शीतला देवी थी। शीतला को छ: बेटी और एक सबसे छोटा बेटा भूपेंद्र पटेल था। भूपेंद्र पटेल जब बड़ा हुआ तो उसका घर में इतना बड़ा तांडव हुआ कि वह आए दिन अपने पिता रिटायर्ड अध्यापक को मारा पीटा करता था। अध्यापक ने सभी बेटियों की शादी विवाह कर दिया था और बेटियां अपने घर रहने लगी। बेटे के आए दिन मारपीट करने के कारण रिटायर अध्यापक ने अपनी सबसे छोटी बेटी जिसकी शादी मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मईडीह गांव हुई थी सेवा टहल के लिए बुला लिया। एकमात्र बेटे की आतंक से उबकर 6 वर्ष पूर्व रिटायर्ड पिता ने अपनी सारी जमीन को अपनी सबसे छोटी बेटी के नाम वसीयत कर दिया। जिसे माता-पिता पर बेटे की आतंक और बढ़ गया और एक दिन पिता की मौत हो गई। उसके बाद रिटायर्ड अध्यापक की पत्नी शीतला देवी अपनी बेटी गौरा देवी को बुलाकर उनके साथ रहने लगी। इसी बीच भूपेंद्र ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और सारी जमीन में से आधा हिस्सा बहनों को मिला आधा मां और बेटे भूपेंद्र को मिला। मां को मिल रही पेंशन भी बेटी गौरा देवी खर्च करती थी। इसी बीच बेटा नशेड़ी भी बन चुका था और पेंशन की खर्चों को लेकर आए दिन घर में बहन से झगड़ा होता था। बताते हैं कि मां की आधी जमीन गौरा फिर से वसीयत कराने के चक्कर में पड़ी थी।

फोटो- नीले शर्ट में आरोपी भूपेंद्र पटेल

शुक्रवार की 2:30 बजे अचानक घर में तेज तेज से बेटे बहन और मां में झगड़ा होने लगा और देखते ही देखते यह झगड़ा घर से बाहर निकल गया उसके बाद शीतला देवी 70 वर्ष को एकमात्र बेटा घर के अंदर से कुल्हाड़ी लाकर दरवाजे के बाहर गर्दन पर मार दिया जिससे वह वहीं गिर गई जिसके बाद मुंह गर्दन और सिर में कई कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया मां को बचाने आई बेटी गौरा देवी 40 वर्ष को भी तुरंत आरोपी भूपेंद्र ने उसी तरह मारकर मौत के घाट उतार दिया जिस तरह अपनी मां को मौत की नींद सुलाया था। पूरा दरवाजा खून से लाल हो गया। बताते हैं 1 घंटे तक लाश पर कलयुगी बेटा तांडव नृत्य करता रहा लेकिन क्या मजाल की कोई भी घर के बाहर पड़े दोनों लाश के पास जाकर बेटे को पकड़ सके किसी तरह पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची ने घर के अंदर से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके निशान देही पर कुल्हाड़ी बरामद कर थाने ले गई। सूचना लायन आर्डर बनाने के लिए थानाध्यक्षों को वायरलेस के माध्यम से दी गई । करीब 10 थानों की फोर्स और एडिशनल एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मडियाहूं, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। समाचार लिखे जाने तक घर के किसी भी सदस्य अथवा रिश्तेदार द्वारा घटना की कोई तहरीर नहीं दिया गया था जिसके कारण प्राथमिकी नहीं दर्ज हो सकी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!