Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं की बेटी ज़ारा फारूकी का मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने किया जोरदार स्वागत

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में मड़ियाहूं की बेटी ज़ारा फारूकी के पहुंचने पर डॉ. अब्दुल कादिर खान ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कॉलेज परिसर में ज़ारा के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों ने माता- पिता कमाल फारूखी व व नगर पंचायत अध्यक्ष मड़ियाहू रुखसाना फारूखी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

फोटो- समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी का स्वागत करते हुए प्राचार्य अब्दुल कादिर

डॉ. अब्दुल कादिर खान ने ज़ारा फारूकी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा और मेहनत के बल पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने ज़ारा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ शकील ने भी माड़ियाहू की बेटी का स्वागत करते हुए कहा कि उसने आज ज़िलें का नाम पूरे देश में रौशन किया हैं.ज़ारा उन लड़कियों के लिए मिसाल बनी हैं जो अपने काबिलियत के दम पर अपने हौसलों की उड़ान को पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने की क्षमता रखती है।

फोटो-नगर अध्यक्ष रुकसाना का स्वागत करते प्राचार्य अब्दुल कादिर

स्वागत समारोह दौरान कॉलेज में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ ज़ारा फारूकी का उत्साह बढ़ाया। ज़ारा ने भी डॉ. अब्दुल कादिर खान समेत सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।

फोटो- मुख्य अतिथि पायलट बनी जरा फारूकी का स्वागत करती अध्यापिका

मड़ियाहूं की बेटी के सम्मान और स्वागत की खबर से क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ज़ारा फारूकी की सफलता को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास ने किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!