जौनपुर। जिले के जलालपुर में पवित्र सई नदी के किनारे स्थित पुरानी बाजार में हर साल की भांति इस वर्ष भी तीज का मेला लगाया गया। यह मेला कई दशक पुराना ऐतिहासिक खिसनीपुरी मेला के नाम से जाना जाता है। तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही यह मेला सज जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।

मेले की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की अनोखी “खिसनीपुरी” प्रथा है। इस प्रथा में स्थानीय युवक अपने पूरे शरीर को काले रंग से रंग कर, शरीर पर सीकर (जंजीर) बांध कर और हाथ में चाकू लेकर मेले और पूरे बाजार में भ्रमण करते हैं और परंपरा के अनुसार दुकानदारों व लोगों से पैसा लेते हैं।
आज मेले में पानी-पुरी, जलेबी की दुकानों और झूलों पर खूब चहल-पहल रही वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जलालपुर थाना पुलिस तैनात रही।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी