जौनपुर। केराकत कोतवाली के भोगी पट्टी गांव के दलित बस्ती में सर्प के डसने से दो साल की बच्ची की मौत हो गयी।
भोगी पट्टी गांव निवासी सुजीत कुमार की पत्नी अपने दो साल की बच्ची सृष्टि को लेकर शनिवार की रात में चारपाई पर सोई हुई थी। तीन बजे रात बच्ची के हाथ में दर्द होने लगा वह रोने लगी दर्द और तेज हो गया झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाने पर डाक्टर ने दर्द की दवा पिलाई तो बच्ची ने झागदार उल्टी किया डाक्टर ने बताया कि मामला गंभीर है इसको जिला चिकित्सालय ले जाइए। जिला चिकित्सालय ले जाते समय बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने पुष्टी किया कि बच्ची को सर्प डसा है। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन झाड़ फूंक के लिए इधर उधर भाग दौड़ कर रविवार को देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी