जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर में पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे आंधी तूफान बारिश के चलते शनिवार की दोपहर नगर के गौशाला पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से लगभग 300 घरों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है जिससे नगरवासियों में हाहाकार मचा हुआ है। विद्युत विभाग द्वारा मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था किए जाने के आश्वासन के बाद भी अभी तक विद्युत को सुचार रूप से चालू नहीं किया गया है।
बताया जाता है कि मरियाहू नगर के गौशाला पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर अत्यधिक बरसात के चलते तेज धमाकों के बीच जल गया। अचानक विद्युत आपूर्ति बंद होने से मोहल्ले वासी परेशान हो गए। जब विद्युत विभाग के कर्मचारियों से पूछा गया तो पता चला की गौशाला पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। पूरे मोहल्ले के लोग शनिवार दोपहर से परेशान है। लेकिन बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई है। विद्युत कर्मियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा तब तक मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी