Breaking News

जौनपुर। विद्यालय जाते समय रामपुर के भरसठ में नाबालिग बच्चे का हुआ अपहरण, मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के भरसठ गांव के शिव मंदिर के पास 10 वर्षीय बालक का अपहरण हो जाने से परिजनों में अनहोनी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। पुलिस दो नामजद समेत एक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। नाबालिक बच्चें की अपहरण से परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले में चुप्पी साधे हुई है।
थाना क्षेत्र के गढ़वा हेमराज गांव निवासी विजय कुमार जैसवार की पत्नी सुशीला देवी ने बुधवार को सुबह रामपुर थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि हमारा 10 वर्षीय पुत्र दिवाकर उम्र करीब 10 वर्ष बीते मंगलवार को 12:00 बजे घर से मां सरस्वती ज्ञान मंदिर भरसठ स्कूल जा रहा था। शिव मंदिर के पास गोपालापुर निवासी अरबाज पुत्र इलियास अपने एक अज्ञात साथी के साथ हमारे बच्चों को उठा ले गया है। अरबाज मेरे गांव के घर के आसपास आता जाता था इस घटना की जानकारी गांव के पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय गुदरी को है लेकिन पूछने पर वह कुछ बता नहीं रही है। अपहृत की मां ने अरबाज को पार्वती के घर पहले से ही आने जाने की भी जानकारी दी है सभी लोगों ने मिलकर साजिशन मेरे बेटे को अपहरण कर इस घटना को अंजाम दिया है। हमारा बेटा जब से गायब हुआ है काफी खोजबीन किया लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है। बुधवार को अपहरण की सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष को मिली आनन फानन में तहरीर के अनुसार अरबाज निवासी गोपालपुर, पार्वती देवी निवासी गढ़वा हेमराज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी के लिए थाना प्रभारी को जब फोन किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। गांजा संग एक आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!