Breaking News

जौनपुर। हथेरा में मां कटहिया भवानी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, 10 टुकड़ों में तोड़ी गई; गांव में आक्रोश

नवनीत सिंह रिपोर्टर
जौनपुर जनपद के ग्राम सभा हथेरा में राम-जानकी मंदिर के पास जमालपुर–बाबतपुर लिंक रोड के किनारे स्थित मां कटहिया भवानी की मूर्ति को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा बीती रात क्षतिग्रस्त कर 10 टुकड़ों में तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है।


सुबह जब ग्रामीणों की नजर क्षतिग्रस्त मूर्ति पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना प्रभारी राजेश यादव भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों की मांग है कि मामले का जल्द खुलासा कर मां कटहिया भवानी की मूर्ति को पुनः स्थापित कराया जाए।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!