Breaking News

JAUNPUR NEWS. मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष।

JAUNPUR. जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावा गांव में बीते 26 जुलाई को धान की रोपाई करते समय 11 हजार हाईटेंशन का तार गिरने से बनवासी समाज की मां बेटे की खेत में ही हुई दर्दनाक मौत के बाद गमजदा परिजनों से मुलाकात करने के लिए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य उनके घर पहुंचे।
बुधवार की शाम जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावा गांव में करंट की चपेट में आकर मृत मां बसमती देवी और बेटे लोदी बनवासी के परिजनों से मुलाकात करने के लिए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य अपने पार्टी की कार्यकर्ताओं के साथ उत्तरगावा गांव पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष ने इस दौरान मृतक लोदी बनवासी की पत्नी अनीता उसके भाई बाबूलाल और जालिम से मिलकर ढाढस बंधाया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने परिजनों को जानकारी देते हुए अवगत कराया कि परिवार की आर्थिक मदद के लिए घटना के दो दिन बाद ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को पत्र लिखकर भेजा जा चुका है। जिलाध्यक्ष ने परिजनों को बताया कि जल्द ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी।
इस दौरान गौरव यादव, नीरज राय, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!