BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज पटखौली में पुरानी दुश्मनी का बहाना बनाकर सोमवार की शाम बाजार में मनबढ़ो ने क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में पिता पुत्र की जमकर पिटाई दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की रात से तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
बरसठी थाना के आलमगंज पटखौली निवासी आदित्य गुप्ता पुत्र प्यारे लाल गुप्ता ग् ने बताया कि मेरे भाई विकास गुप्ता से क्रिकेट खेलने की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राहुल यादव, विपिन यादव, शशि यादव, विशाल यादव से विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश में सोमवार शाम 06:30 बजे आलमगंज बाजार में मेरे अंडे की दुकान पर आकर बगल में लगे सरिया को उखाड़ते हुए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुझे और मेरे पिता को लाठी डंडे से बुरी तरह मारा पीटा। साथ ही अंडे की रेड़ी को भी तोड़ दिया, मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई है। आरोपी पिता पुत्र को लहूलुहान कर सभी मनबढ़ मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी पुलिस मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की है। लेकिन दो दिन बाद सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी