फैन्साडील गिरोह का कारनामा-4
उस्मान पत्रकार……………
जौनपुर l पुलिस से अपने पालतू ब्लैकमेलिंग गिरोह को बचाने में पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं लंगड़ा डॉक्टर पिता पुत्र। क्योंकि इनकी कथित निजी दवा कम्पनी की महंगी एम आर पी वाली दवा यही गिरोह जौनपुर से शाहगंज तक खपाता है। साथ ही इनके कटघरा वाले बगीचे के हरे पेड़ काटकर बनाए गए अवैध फार्म हाउस और झील में बने फर्जी नक्शे वाले अस्पताल व नर्सिंग कालेज को भी प्रशासन से संरक्षण दिलाते हुए प्रचार का जिम्मा भी संभाले है।
“पुलिस और जिले की पब्लिक को झूठे स्टे का बहाना बनाकर चकमा दे रहा यूट्यूबर ब्लैकमेलिंग वाला गिरोह, उसके खिलाफ एफआईआर हुए माह भर हो गए, लेकिन गिरफ़्तरी तो दूर पुलिस उसके मस्के पर फिसल रही है।”
महिला चिकित्सक का कहना है कि कथित पत्रकार तामीर हसन शिबू की ब्लैकमेलिंग से तंग होकर मैने जुलाई महीने में कोतवाली थाने में इसके खिलाफ तहरीर दी थी, तब पुलिस ने 13 जुलाई को इसके खिलाफ धमकी देने, छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेरा कलम्बन्द् बयान भी लिया था l विवेचना शुरु हुई तो आरोपी शहर से बाहर भागता फिरा और हाई कोर्ट से स्टे लेने का प्रयास किया जो नहीं मिला क्योंकि हमारी तरफ से कैविएट लगाया गया है। इसके बाद यह यहाँ आकर प्रचार करने लगा कि स्टे जैसा आदेश मुझे मिल गया है। महिला चिकित्सक के अनुसार उसे पुलिस का सहयोग जांच में करने का निर्देश है. इसमें सहयोग की बजाए वह दूर से सोशल मीडिया के जरिये मस्का लगा रहा है और मुझे बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।
महिला चिकित्सक ने बताया कि मेरी तरफ से जल्द ही कोतवाली थाने में तामीर हसन और इसके गिरोह के खिलाफ तहरीर दी जाएगी, यदि इसकी धमकी नहीं रुकी और जल्द ही यह गिरफ्तार नहीं हुआ तो मैं सीएम योगी के दरबार में जाऊंगी क्योंकि वह महिला सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करते हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी