Breaking News

JAUNPUR NEWS. कथित पत्रकार ब्लैकमेलर नहीं है तो पुलिस से क्यों भागता फिर रहा?

फैन्साडील गिरोह का कारनामा-5
उस्मान पत्रकार…..………..

JAUNPUR. जौनपुर जिले में फैन्साडील गिरोह का सरगना कथित पत्रकार खुद को प्रतिष्ठित बताता रहा है तो वह कोतवाली पुलिस से क्यों भाग रहा है ? यही सवाल आम लोगों के दिमाग में कौंध रहा है। इसके खिलाफ पिछले महीने 13 जुलाई को एक महिला चिकित्सक ने धमकी देने और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया तब से आरोपी घर से फरार चल रहा है। पिछले हफ्ते इस ब्लैक मेलर ने एक छोटे अखबार में खबर छपवाई कि हाई कोर्ट ने स्टे जैसा आदेश देकर उसे राहत दी है, यदि ऐसा है तो वह कापी कोतवाली पुलिस को देने के बाद उसे मीडिया में भी देना चाहिए था. ऐसा करने के बजाए आरोपी उस महिला डॉक्टर को ही धमकी दिलवा रहा है, यदि सांच है तो आंच कैसी? कोर्ट ने तो जांच में पुलिस का सहयोग करने का निर्देश दिया है, जो वह नहीं दे रहा है. मामला महिला का है तो प्रदेश सरकार के सीएम भी सख्त है, न्याय नहीं मिला तो महिला डॉक्टर सीएम तक जाएंगी l
महिला डॉक्टर का बयान सोशल मीडिया पर छापने से हलकान आरोपी ब्लैकमेलर अब दूसरों को फेसबुकिया पत्रकार कहने लगा है। जबकि खुद को सोशल मीडिया का किंग कहते फिर रहा है। और सोशल मीडिया के माध्यम से ही सारे अफवाहों को फैलाने में अपनी शानी समझ रहा है। जिले में ऐसे बहुत से और हम जैसे लेखक लोग तो शौकिया पत्रकारिता करते हैं। लेकिन किसी से ब्लैकमेलिंग नहीं करते बल्कि लोगों की समाज सेवा के माध्यम से सहायता ही करते है। इस ब्लैकमेलिंग आरोपी के गिरोह में इसे लेकर तीन पुरुष और एक महिला है l सभी के कारनामो की फेहरिस्त लम्बी है, जब महिला डॉक्टर ने रिपोट दर्ज कराई इससे पहले दो मुकदमे और दर्ज थे l जिस तरह उनसे समझौता कर लिया उसी तरह महिला डॉक्टर को भी समझा था, वह नहीं मानीं तो अब बर्बाद करने की धमकी दिला रहा है। आने वाले दिनों में जो एक और मुकदमे का जरिया बनेगा।
इस गिरोह के नाम में फैन्साडील इसलिए जुड़ा क्योंकि दारू का जुगाड़ न हो पाने पर तीनों मेंबर इस दवा के साथ कोरेकस् का भी उपयोग नशे के लिए करते है। यह नाम भी जिला अस्पताल से लेकर भंडारी स्टेशन के आसपास फैन्साडील टीम के नाम से ये सभी मशहूर है। इन लोगों से तंग आ चुके लोगों की लिस्ट लम्बी है, इनके खिलाफ शोषण का प्रमाण लेकर लोग घूम रहे हैं। चौकिया क्षेत्र में भी इनसे पीड़ित कई लोग है. बाकी अगले पार्ट में…….

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!