Breaking News

MARIYAHU NEWS. अधेड़ को युवक द्वारा चाकू मारने का आरोप, पिता ने कहा अधेड़ ने खुद मारी चाकू

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गढ़ई मोहल्ला में अधेड़ को युवक द्वारा अस्तुरा मारकर घायल करने का आरोप लगाया है वही आरोपी युवक के पिता ने घायल द्वारा खुद से चाकू मारने का आरोप लगाकर पुलिस से पुरानी रंजीत को लेकर फंसाने की बात कर रहा है। अधेड़ को पेट और बांह में मामूली चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी ले गई। गंभीर चोट नहीं होने के बावजूद डॉक्टर ने परिजनों की दबाव में आकर घायल को जिला अस्पताल भेज दिया है।
बताया जाता है कि नगर के गढ़ही मोहल्ला निवासी एकरामु रब उर्फ पेक्टर शनिवार की सुबह 9:00 बजे अपने घर के सामने बैठे हुए थे आरोप है कि तभी उसी मोहल्ले के अरशद उर्फ गुड्डा पुत्र पप्पू पहुंचा अस्तुरा मार दिया। पेक्टर बीच बचाव किया इसी बीच बचाव में अस्तूरा से बांह में भी चोट लग गई। घायल एकरामु रब के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने अपने घरों से बाहर निकले तब तक आरोपी भाग चुका था परिजनों ने उन्हें सीएचसी मडियाहू इलाज के लिए पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है। सूचना परपहुंची पुलिस ने घटना में संबंध रखने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले गई।
आरोपी के पिता पप्पू अंसारी ने मीडिया को बताया कि घायल ने खुद अपने आप को पुरानी रंजिश में चाकू मार कर घायल कर लिया है और हमारे परिवार को फंसाना चाहता है।
अस्तुरा बाजी की घटना के पीछे क्या रही रहस्य
चाकू बाजी की घटना को लेकर गढ़ही मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू है। चर्चाओं की माना जाए तो एकरामू रब उर्फ पेक्टर का लड़का शादाब सऊदी अरब रहता है 10 दिन पूर्व सऊदी से घर आया था आरोप है कि शादाब आरोपी के घर में गया हुआ था जब परिजनों ने शोर मचाया तो वह किसी तरह घर में से भाग निकला था जिसके बाद अरशद ने मड़ियाहूं कोतवाली में छेड़खानी का तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की पुलिस से निवेदन किया था आरोप है कि पुलिस किसी से प्रभावित होकर शादाब का उचित धाराओं में नहीं बल्कि शांति भंग में चालान कर दिया था जो जमानत से छूटने के बाद बताया जाता है कि वह दिखाई नहीं पड़ा पेक्टर की माना जाए तो वह सऊदी वापस चला गया है। चाकू बाजी की घटना इसी मामले को लेकर देखा जा रहा है। उसी दिन से आरोपी अरशद पुलिस कार्रवाई से खुश नहीं था और सीधे-सीधे वह एकरामू रब को रब के पास पहुंचा देना चाहता था। पुरानी दुश्मनी में समझदारी से काम नहीं लेने के कारण अब वह कानून के खुद गिरफ्त में आ चुका है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!