MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार में केडीएस स्कूल के पास दबंगों द्वारा दशहरा के त्यौहार में पुलिस फोर्स की व्यस्ता को देखते हुए ढाई सौ की संख्या में इकट्ठे होकर दबंगों ने विवादित जमीन को कब्जाने का कुचक्र रचकर निर्माण शुरू कर दिया। पीड़ित दबंगों से अपनी जमीन बचाने के लिए मड़ियाहू कोतवाली पुलिस के पास दौड़ते रहे लेकिन दशहरा त्यौहार को बताकर पुलिस मामले को टालती रही जब डायल 112 पर सूचना दी गई तो पुलिस ने दबंगों के कुचक्र से कोतवाली पुलिस को अवगत कराई जिसके बाद लेखपाल संग पहुंची पुलिस ने काम को रोकवा दिया है। लेकिन मौके पर दबंग अभी काम कराने की फिराक में पड़े हुए हैं।

बताया जाता है कि शीतल गंज निवासी सभाजीत की पाली बाजार के केडीएस कॉलेज के बगल जौनपुर मिर्जापुर हाईवे मार्ग पर करोड़ों रुपए की वेशकीमती पुश्तैनी जमीन है। सभाजीत पांच भाई हैं। आरोप है कि सभाजीत यादव के तीन भाइयों ने चोरी छिपे औरइला के ग्राम प्रधान ने उक्त जमीन के आगे की हिस्सा का बैनामा करा लिया जबकि कानून कहता है कि प्रत्येक भाइयों को हिस्से में सड़क पर हिस्सेदारी लगाकर सबको दिया जाए। लेकिन ग्राम प्रधान ने चालाकी दिखाते हुए आगे के हिस्से को चौहद्दी के अनुसार अपना बना लिया और सभाजीत को पीछे धकेल दिया। जब सभाजीत को पता चला तो एसडीएम कोर्ट में फाट का मुकदमा दाखिल किया।

एसडीएम कोर्ट ने फाट भी नियमानुसार अलग-अलग सड़क पर करके आदेश दिया। बताते हैं कि इसकी सूचना जब ग्राम प्रधान को लगी तो वह उक्त जमीन पर बाउंड्री बनाने के लिए समय की तलाश करना शुरू कर दिया। प्रधान ने देखा कि दशहरा के समय पुलिस फोर्स पूरी तरह व्यस्त रहती है और शिकायत के बाद भी वह कहीं आती जाती नहीं है इसके बाद गुरुवार को दशहरा का त्यौहार होने के कारण 250 की संख्या में दबंग राजगीरों और लेबर को लेकर सुबह से निर्माण कार्य करवाना शुरू कर दिया। आरोप है कि सभाजीत के कुछ रिश्तेदारों ने जब मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान और राजगीरों से काम रोकने की बात कही तो वह फरसा एवं अन्य धारदार हथियार लेकर मारने के लिए दौड़ा लिए इसके बाद रिश्तेदार मड़ियाहूं कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दिया। लेकिन कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने दशहरा में दुर्गा मूर्ति विसर्जन में व्यस्तता का कारण बताया। पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां की स्थिति और दबंगों द्वारा किए जा रहे गाली गलौज को देखकर पुलिस ने कोतवाल को घटना की गंभीरता को बताया इसके बाद कोतवाल तेज बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उनको देखते ही काफी राजगीर और मिस्त्री इधर-उधर भागने लगे इसके बाद कोतवाल ने कहा की जब तक विवादित जमीन का निपटारा नहीं हो जाता कोई निर्माण नहीं होगा और पुलिस मौके से लौट आई लेकिन बताया जाता है कि दबंग प्रधान और राजगीर अभी भी मौके पर बाउंड्री बनाने के लिए तुले हुए हैं लगातार मौके पर बालू सीमेंट और ईट गिराया जा रहा है।
सभाजीत के चचेरेभाई राजदेव यादव ने बताया कि कोतवाल ने बहादुरी का कार्य किया है कि डायल 112 की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दबंग के कारनामे अपनी नंगी आंखों से देख लिया। जिसके कारण हमारे जमीन को कब्जा होने से रोक दिया गया। इसके लिए कोतवाल तेज बहादुर सिंह को बधाई देता हूं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी