Breaking News

MARIYAHU NEWS. बीए की छात्रा मड़ियाहूं तहसील की बनी एक दिन की तहसीलदार, सुनी समस्याएं

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील में मिशन शक्ति 5 के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक दिन का तहसीलदार बीए की छात्रा को बनाया गया। इस दौरान 1 दिन की छात्रा तहसीलदार ने सर्वप्रथम राजस्व निरीक्षकों का परिचय किया और खसरा के सत्यापन के लिए निर्देश दिया।

फोटो- एक दिन के तहसीलदार से बार अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, एवं महामंत्री ने मिलकर दिया बधाई

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति 5 के तहत शुक्रवार को मड़ियाहूं तहसील में मडियाहू पीजी कॉलेज के बीए फाईनल की छात्रा अर्पित तिवारी को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। इस दौरान तहसीलदार बनते ही अर्पित तिवारी ने तहसील के मिसलेनियस कागजों पर हस्ताक्षर बनाकर आदेशित किया वही राजस्व निरीक्षकों के साथ परिचय करने के बाद एग्री स्टैक की खसरा का सत्यापन तेजी से करने
का निर्देश दिया। तहसील के अधिवक्ता गुलाबचंद दुबे द्वारा दिए प्रार्थना पत्र को निस्तारित किया।

फोटो: एक दिन की तहसीलदार अर्पित तिवारी का माला देकर स्वागत करते तहसीलदार राकेश कुमार

ग्राम सभा सोईथा के उर्मिला और जगदेई ने ने शिकायत किया कि मडियाहू जौनपुर मार्ग में जमीन जाने का मुआवजा नहीं मिला है जिसके बाद छात्रा तहसीलदार ने संबंधित लेखपाल को कार्रवाई का करने का आदेश दिया है। छात्रा अर्पित तिवारी मूल रूप से मड़ियाहूं तहसील के बारीगांव स्टेशन का निवासी है छात्रा के पिता रमेश चंद्र तिवारी भदोही जनपद के सुरियावां में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। अर्पिता तिवारी दो बहन एक भाई है। जिसमें वह दूसरे नंबर की है। अर्पित तिवारी पीसीएस बनना चाहती है।

फोटो: नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह एक दिन की तहसीलदार बनी अर्पिता को माला देकर स्वागत करते हुए

इस दौरान तहसीलदार राकेश कुमार एवं नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह लेखपाल पंकज कुमार पाठक, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अर्पिता तिवारी को एक दिन का तहसीलदार बनने के लिए माला देकर स्वागत किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!